नगर निगम चुनाव में मेयर खेमे का दबदबा, सशक्त स्थायी समिति के सात सदस्य निर्वाचित

नगर निगम चुनाव में मेयर खेमे का दबदबा, सशक्त स्थ…
WhatsAppTelegramLinkedIn
नगर निगम चुनाव में मेयर खेमे का दबदबा, सशक्त स्थ…

दरभंगा। जिले के विभिन्न नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। कई जगहों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली, जबकि कुछ सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

दरभंगा नगर निगम में मेयर खेमे की मजबूत पकड़

दरभंगा नगर निगम में सात पदों के लिए जिला परिषद सभागार में मतदान कराया गया। चुनाव परिणाम में मेयर अंजुम आरा के खेमे का दबदबा देखने को मिला। विपक्षी भाजपा समर्थित खेमे को केवल दो सीटों पर सफलता मिली।

चुनाव में शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ नारद यादव और राजीव सिंह ने बेहद करीबी मुकाबले में मात्र एक-एक वोट से जीत हासिल की। वहीं नफीसुल हक रिंकू ने सर्वाधिक 33 मत प्राप्त किए। इसके अलावा राजू पासवान, चांदनी देवी, रियासत अली और ज्योति कुमारी भी निर्वाचित घोषित किए गए।

अन्य नगर निकायों के चुनाव परिणाम

जाले और सिंहवाड़ा

नगर परिषद जाले में मिर्जा वसीम बेग और कमलेश नायक निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि प्रह्लाद दास मतदान के जरिए विजयी बने। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में देवनाथ चौपाल, सदानंद कुमार और हजारी कुमार निर्विरोध चुने गए।

भरवाड़ा और कमतौल

नगर पंचायत भरवाड़ा में नौशाद खान निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं सुमन कुमार रंजन और रेखा कुमारी ने चुनाव जीत दर्ज की। कमतौल-अहियारी में रोशन कुमार, पुनानंद पासवान और गायत्री कुमारी ने करीबी मुकाबले में जीत हासिल की।

बेनीपुर और घनश्यामपुर

नगर परिषद बेनीपुर में मतदान के बाद राजीव लोचन ठाकुर, अंगूरी खातून और मधु देवी विजयी घोषित किए गए। घनश्यामपुर में बाबू साहब शर्मा, फरजाना परवीन और फूलो कुजरा को पार्षदों ने दोबारा भरोसा जताते हुए निर्विरोध चुना।

हायाघाट, कुशेश्वरस्थान और बिरौल

हायाघाट में विकास कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि नीतीश प्रकाश और गिन्नी कुमारी ने मतदान के जरिए जीत दर्ज की। कुशेश्वरस्थान पूर्वी में गौतम प्रसाद सिंह निर्विरोध चुने गए। वहीं अशोक यादव और रोशन कुमार राय विजयी रहे। बिरौल में नौशाद आलम और बलराम सहनी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि सैयादा खातून ने मतदान में जीत हासिल की।

सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ें: दरभंगा जिला परिषद की राजनीति में बड़ा उलटफेर, रेणु देवी बनीं अध्यक्ष, विपक्ष रहा नदारद

आपकी प्रतिक्रिया:

दरभंगा की ताजा खबरें

अभी पढ़ें

टिप्पणी करें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।