Skip to content

सीमांचल के सरकारी स्कूल में जलजमाव, शिक्षिका के लिए बेंच बिछाते दिखे बच्चे Viral Video

सीमांचल के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आया है, जहां स्कूल के मुख्य द्वार पर घुटने भर पानी और कीचड़ जमा है। वीडियो में बच्चे बेंच आगे-पीछे लगाते दिखाई दे रहे हैं, ताकि शिक्षिका उन पर चलकर स्कूल के अंदर प्रवेश कर सकें।

यह दृश्य सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था के साथ-साथ बच्चों के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। जिन बच्चों को पढ़ाई और बेहतर संस्कार देने की जिम्मेदारी है, वही बच्चे अव्यवस्था का बोझ उठाते नजर आ रहे हैं।

टिप्पणी करें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।