दरभंगा में बड़ी कार्रवाई: छापेमारी में 25 लाख नकद और नशीली कफ सिरप बरामद

दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप और करीब 25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम नाका नंबर-6 इलाके में की गई।
🚔 SSP के निर्देश पर हुई छापेमारी
जानकारी के अनुसार दरभंगा शहर में नशीले पदार्थ के रूप में इस्तेमाल हो रही कफ सिरप की सप्लाई की सूचना मिलने के बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था।
इसी क्रम में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर घर मालिक गौड़ी शंकर चौधरी को मौके से हिरासत में लिया।
💰 घर से मिले 24.97 लाख रुपये
छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर के तीन कमरों की तलाशी ली। इस दौरान 43 बोतल कोडीन आधारित कफ सिरप के साथ 24.97 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
बरामद रकम में 100, 200 और 500 रुपये के नोट शामिल हैं। पुलिस अब इस पैसे के स्रोत की जांच कर रही है।
🧪 ऑप्टिकल दुकान की आड़ में चल रहा था धंधा!
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी घर के सामने ऑप्टिकल शॉप चलाता था, जबकि पीछे से कथित रूप से अवैध नशीले पदार्थ का कारोबार संचालित किया जा रहा था।
📱 मोबाइल और CCTV फुटेज की जांच
जांच एजेंसियां आरोपी से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। घर से मिले सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं, जिनकी तकनीकी जांच की जा रही है।
इसके अलावा पुलिस इलाके के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आने-जाने वाले लोगों की पहचान की जा सके।
👮 कई थानों की पुलिस रही मौजूद
यह छापेमारी ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार और जिले के छह थाना प्रभारियों की मौजूदगी में की गई। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
