बेगूसराय में बीच सड़क बदमाश गछिया पासवान की दबंगई, पिस्टल से हवा में दागे 5 राउंड; वीडियो के बाद गिरफ्तार
बिहार के बेगूसराय में कुख्यात बदमाश गछिया पासवान का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वायरल फुटेज में वह मुख्य सड़क पर खुलेआम पिस्टल से हवा में पांच राउंड फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। मौके पर उसके साथ दो अन्य युवक भी नजर आ रहे हैं।
वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उसकी निशानदेही पर एक पिस्टल और दो गोलियां भी बरामद की गई हैं। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड बताया गया है। वीडियो में नजर आए उसके दोनों साथियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
